फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत

विज्ञापन
लगातार बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रात भर जारी रही। इस बीच जिले के अलग-अलग गांवों में कई दीवारें गिर गईं। बारिश ने जहां गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी है, वहीं धान और गन्ने की फसल को भारी क्षति पहुंचाई है। शारदानगर में पिछले 24 घंटे में 58.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए भीषण जलभराव से लोग परेशान हैं।
शहर में कलक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल, सदर स्कूल, शाहपुरा कोठी आदि जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
जंगबहादुरगंज। पिछले करीब बीस घंटे से हो रही बारिश से क्षेत्र के कई स्थानों में जलभराव हो गया है। गन्ने की फसल गिर गई है, इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई सरकारी स्कूलों और कार्यालय परिसरों में पानी भर गया है, जिसमें लोगों को परेशानी हुई। ब्लॉक कार्यालय भवन की छत टपकने लगी है।
विज्ञापन

अमीरनगर। लगातार हो रही बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते धान और गन्ने की फसलें गिर गई हैं। लगातार हो रही बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभी में जल निकासी न होने के चलते परिसर में पानी भर गया है।
भीखमपुर। यहां भी फसलें तबाही के कगार पर पहुंच चुकी हैं। निकासी न होने के कारण गांवों में पानी भरा हुआ है।
मैगलगंज खीरी। तेज बारिश और तेज हवाओं से गन्ना और धान पलटने के साथ बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। तिल और उर्द की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। रात से हो रही बरसात लधियाई, खखरा, हारनहा, जमुनिया शाहबाज, जमुनिया रना, नयागांव, खूंटी बुजुर्ग, खूंटी खुर्द, नकारा, कलुआमोती, शिवपुरी, चोरईपुरवा, श्रीपालपुर, कन्हैयागंज आदि गांव में किसानों की गन्ने की फसल पलटकर खेत में गिर गई है।
मितौली। शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बरसात से सभी सरकारी कार्यालय और पूरा कस्बा जलभराव की चपेट में
आ गया।
रजागंज। सियाथू गांव में बृहस्पतिवार की रात हुई तेज बारिश का पानी झोपड़ी डाल कर रहे हैं बहोरी लाल आसरून निशा इमरान के घरों में भर गया। इससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलमग्न हो गया। तीनों के घर की दीवारों भरभरा कर बैठ गई।
गोला गोकर्णनाथ। गुरुवार की आधी रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं। नगर के निचले इलाकों की स्थिति काफी खराब है। लोगों के घरों में पानी जा घुसा है। नगर के पौराणिक शिव मंदिर की गली में दो से तीन फुट पानी भर गया है। रानी चंदेली मार्केट के पास धर्मशाला के आवासों में बरसाती गंदे पानी के साथ गंदगी लोगों के घरों में जा घुसी है।
पलियाकलां। यहां के कई गांवों में धान और गन्ने की फसलें धराशाई हो गई हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं। कई गांवों में किसान अपने गिरे हुए गन्ने को उठाने में लगे रहे। वहीं बरसात से तहसील परिसर तालाब बना रहा।

बारिश में ठप हो गई मैलानी की बिजली
मैलानी।
रात भर हुई बारिश से 11 केवी लाइन में फाल्ट होने सेे यहां की बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। लाइनमैन पवन रस्तोगी ने बताया कि रात भर हुुई बारिश और तेज हवाओं से गोला से आने वाली मेन लाइन में फाल्ट आ जाने से सुबह लाइन ब्रेक डाउन हो गई। लाइनमैैन के मुताबिक जंगल में कई जगहों पर पेड़ों की शाखाएं तारों पर गिरने से फाल्ट आया।
विज्ञापन


हाईवे पर पेड़ गिरने से लगा जाम
मैगलगंज।
बरसात होने के बाद चली आंधी में नेशनल हाईवे के कई पेड़ गिर गए। सड़क पर एक पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। कुछ देर में ही वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी जद्दोजहद के बाद गिरे पेड़ों को काटकर सड़क के किनारे से हटाया तब जाकर यातायात शुरू हो सका। कई पेड़ हाईटेंशन बिजली लाइन पर गिरे, जिससे बिजली आपूर्ति कई घंटे ठप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें