फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी को मजूबती प्रदान करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस शासन में कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी देकर जनता से जुड़े और पार्टी को मजबूती प्रदान करे। जितिन प्रसाद ग्राम पसगवां में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने दावे के साथ कहा कि कार्यकर्ताओं की छह माह की मेहनत से जिले में पार्टी की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूती और जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने का कहा। उन्होंने वरिष्ठ पार्टी नेता मोहन धारिया को अनुसूचित जाति जनजाति सेल का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। बरवर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर दीन शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में सुशील शुक्ल, रजनीश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, बृजेश पांडेय, रिजवान बेग, बबलू , सुनीता खरे, लल्ला सिंह, हेतराम यादव, रत्नेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें