फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टूटे पुल को देखने काठमांडो से पहुंची तकनीकी टीम

Sat, 03 Oct 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नेपाल में दोधारा चांदनी पुल टूटा हुआ बीच का हिस्सा। स्रोत : शहरी विकास मंत्री कार्यालय, धनगढ़ी
विज्ञापन

विज्ञापन

गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। एशिया के दूसरे सबसे लंबे दोधारा चांदनी सस्पेंशन ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से का शुक्रवार को काठमांडो से पहुंची तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने पुल की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। सस्पेंशन ब्रिज डिवीजन के उप महानिदेशक कमल अधिकारी ने शीघ्र पुनर्निर्माण का भरोसा दिया है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे पुल का करीब 300 मीटर मध्य हिस्सा एक पिलर समेत नदी में गिर गया था। इसके बाद पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया। कंचनपुर के प्रमुख जिला अधिकारी मदन कोइराला ने गृह मंत्रालय और काठमांडो की तकनीकी टीम को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्रालय के सस्पेंशन ब्रिज डिवीजन, ललितपुर के उप महानिदेशक कमल अधिकारी के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार शाम धनगढ़ी पहुंची। शुक्रवार सुबह टीम ने पुल का निरीक्षण किया। अधिकारी ने कहा कि पुल की स्थिति का जायजा लिया गया है। विभाग जल्द ही पुनर्निर्माण के संबंध में निर्णय लेगा और पुल का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
पुल के भीमदत्त नगरपालिका-13 की ओर छठा पिलर और दोधारा चांदनी नगरपालिका की ओर तीसरा पिलर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। करीब 22 साल पुराने इस पुल की लंबाई 1452.96 मीटर है और यह आठ पिलरों पर बना है।
नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक ने भी पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि देश की पहचान और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

पुल बंद होने से दोधारा चांदनी और भीमदत्त नगरपालिका के लोगों को जिला मुख्यालय और महेंद्रनगर बाजार जाने के लिए चार लेन के कंक्रीट पुल से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे लोगों को अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें