फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने लिया हिस्सा

Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रेहरिया में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला करते खिलाड़ी। स्रोत :आयोजक
विज्ञापन
अमीरनगर। रेहरिया में मंगलवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ छेड़ीपुर और साहबगंज की टीमों के बीच मुकाबले से हुआ। पहले मुकाबले में साहबगंज की टीम ने छेड़ीपुर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। खेल की कमेंट्री सानू गाजी ने की। प्रतियोगिता में जिला पंचायत सदस्य तौहीद खां, ग्राम प्रधान सुदेश कुमार सहित कमेटी सदस्य फौजी सोहेब गाजी, अजीतुल्ला गाजी, अतीक अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें