फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन सचल दल तैनात

Mon, 19 Jan 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बाेर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जिले में 171 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि परीक्षाएं उन कक्षाओं में संपन्न होंगी, जहां पर वायस रिकाॅर्डर युक्त सीसी कैमरे लगे होंगे। परीक्षा का डाटा भी सुरक्षित रखा जाएगा। सचल दल किसी भी तहसील क्षेत्र के स्कूल का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी जानकारी करेंगे। कहीं भी कोई कमियां मिलेंगी, वहीं से तत्काल उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी जल संसाधन, भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, उप निदेशक (रेशम), जिला कार्यक्रम अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें