लखीमपुर। एक ही ब्लॉक में आठ साल या इससे अधिक समय से तैनात सचिव का तबादला दूसरे ब्लॉक में किया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। डीपीआरओ ने विशाल सिंह ने बताया कि 10 प्रतिशत सचिवों का तबादला होना है। साथ ही 12 सचिवों का ट्रांसफर होना है। इनकी सूची तैयार हो गई है। उधर, जिला विकास अधिकारी का तबादला होने के बाद सचिवों के तबादले की प्रक्रिया लटकी है।
इसके अलावा जिले में तैनात तीन बीडीओ का स्थानांतरण दूसरे जिले के लिए हुआ था, जबकि तीन बीडीओ दूसरे जिले से आए हैं। इनमें से दो बीडीओ ने जिला विकास अधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्वाइन कर लिया है। प्रशासनिक अधिकारी रामशंकर ने बताया कि धनप्राप्त यादव व संदीप कुमार ने कार्यालय आकर ज्वाइन कर लिया है जल्द ही तैनाती दी जाएगी। संवाद