फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ढाई महीने में 118 अपराधी पुलिस की निगरानी में

Mon, 16 Nov 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खीरी पुलिस ने बीते ढाई महीने में 118 नई हिस्ट्रीशीट खोली हैं। इनमें 116 को श्रेणी-ए और दो को श्रेणी-बी में रखा गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों के आपराधिक इतिहास और गतिविधियों की समीक्षा की। इसके बाद नियमानुसार हिस्ट्रीशीट खोली गई। सितंबर में श्रेणी-ए की 22 हिस्ट्रीशीट खोली गईं। अक्तूबर में 37 श्रेणी-ए और दो श्रेणी-बी में दर्ज की गईं। वहीं, नवंबर में सबसे अधिक 57 हिस्ट्रीशीट श्रेणी-ए में खोली गईं।
विज्ञापन

इस तरह सितंबर से नवंबर तक कुल 118 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। पुलिस के अनुसार, इनके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें