लखीमपुर खीरी। दिवाली से पहले शासन ने शादी अनुदान का बजट जारी कर दिया है। जनपद के 1173 लाभार्थियों के बैंक खातों में शादी अनुदान के 20-20 हजार रुपये भेज दिए गए हैं।
जनपद में 2025-26 में 2346 लाभार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 11 हजार से अधिक लाभार्थियों ने आवेदन किए हैं। सत्यापन के बाद काफी लाभार्थी अपात्र पाए गए तो कुछ में दस्तावेज कम होने से आवेदन निरस्त कर दिए गए।
बता दें कि शादी अनुदान योजना के तहत बेटी की शादी पर अभिभावक को 20 हजार रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। योजना में शादी के 90 दिन पहले और शादी के 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद शहरी लाभार्थी का नगर पालिका या नगर पंचायत व ग्रामीण का ब्लॉक स्तर से सत्यापन कराया जाता है।
सत्यापन के बाद डिमांड शासन को भेज दी जाती है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि 1173 लाभार्थियों के बैंक खातों में शादी अनुदान का बजट भेज दिया है।