फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.87 लाख किसानों के खातों में आए 117 करोड़

विज्ञापन
गरीब कल्याण योजना का सीधा प्रसारण देखते लोग।
विज्ञापन
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मनाया गरीब कल्याण सम्मेलन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने तीन लाभार्थियों को अंत्योदय, 12 को पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड दिए
पांच-पांच लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना और पीएम आवास योजना ग्रामीण का मिला लाभ
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव व केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंगलवार को कलक्ट्रेट समेत सभी ब्लॉक कार्यालय और कृषि केंद्रों पर ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ मनाया गया। शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर खीरी के 5.87446 लाख किसान के खातों में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 117 करोड़ 48 लाख 92 हजार की धनराशि भेजी।
कार्यक्रम दो चरणों में सुबह 9:45 बजे से शुरू होकर 12.15 बजे तक चला। प्रथम चरण में सुबह 9:45 से 10:50 के मध्य सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। दूसरे चरण में सुबह 11 से 12:15 के बीच शिमला कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। पीएम ने इस कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों से वार्ता व पीएम-किसान निधि की 11वीं किस्त का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। इसी के साथ सभी ब्लॉक एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में भी सजीव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के मंत्र पर सरकार ने संकल्पित होकर काम किया। सरकार ने घर, शौचालय, विद्युत, अस्पताल, सिलेंडर सहित अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं। सरकार ने बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज और एम्स बनवाएं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाया। सरकार पारदर्शिता से काम करके लोगों को सामाजिक, शैक्षिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए काम कर रही।
उन्होंने तीन लाभार्थियों को अंत्योदय एवं 12 लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी के नए राशन कार्ड बांटे। पांच-पांच लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का भी वितरण किया। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर समेत बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें