फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न नीति, न नियत, फिर भी मोदी पर लगा रहे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘न नीति न नियत, फिर भी मोदी पर लगा रहे आरोप’

लखीमपुर खीरी। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में रविवार को मन की बात कार्यक्रम हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के विधि एवं न्यायमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। उन्होंने सबका साथ-सबका विकास नारे के तहत मोदी द्वारा सर्वसमाज के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे लोग प्रधानमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जिनके पास न नीति है और न ही नियत।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को विश्वगुरु बनाने के लिए 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। देश की बेहतरी और उसे आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने की बात हो या फिर लोगों को आवास दिलाने की, प्रधानमंत्री सबकी बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। विधि एवं न्यायमंत्री ने कहा कि देश की जनता सब जानती है और जो लोग मोदी पर उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं उनका 2019 में जवाब भी देगी। मोहम्मदी विधायक एवं जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा क्षेत्र में मजबूत हुआ है। बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान पूर्वपालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्रा, अनुपम अवस्थी, रमेश चंद्र मिश्रा, शरद मिश्रा, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें