फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां रोड पर मर ली बचचों में बंटने वाली आयरन और जिंक की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुवायां रोड पर मिलीं आयरन और जिंक की गोलियां

मोहम्मदी। मोहम्मदी से पुवायां जाने वाले मार्ग पर रविवार को बच्चों को खिलाई जाने वाली आयरन और जिंक की दर्जनों स्ट्रिप पड़ी मिलीं। इसकी सूचना मिलने पर सीएचसी प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक ने फार्मेसिस्ट को मौके पर भेजकर दवाएं मंगवाई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना सीएमओ को दी जाएगी और जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि ये दवा किस सीएचसी को भेजी गई थी।
रविवार की दोपहर पुवायां मार्ग पर स्थित मोहल्ला शुक्लापुर के निकट सड़क किनारे खाई में राहगीरों को दवाएं पड़ी दिखाई दीं। सड़क किनारे दवा पड़े होने की सूचना धीरे-धीरे सीएचसी तक जा पहुंची। इससे सीएचसी प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक ने फार्मेसिस्ट को भेजकर दवाओं को सीएचसी मंगवा लिया। इसमें सभी स्ट्रिप आयरन और जिंक की थी। फार्मेसिस्ट का कहना है कि आयरन और जिंक की गोलियां स्कूलों में बांटने के लिए दी जाती हैं। ये खाई में कैसे पहुंची इसकी जानकारी जांच के बाद ही लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को खून की कमी से बचाने के लिए आयरन और जिंक की गोलियां हर सप्ताह खिलाई जाती हैं। इसके लिए पहले डिमांड भेजी जाती है उसके बाद ही सप्लाई मिलती है, लेकिन यह खाई में कैसे जा पहुंची इसका पता जांच के बाद ही लग सकेगा। फिलहाल सीएमओ को इसके बारे में अवगत करा दिया है।
डॉ. सुरेंद्र कमार अधीक्षक सीएचसी मोहम्मदी

मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो यह बेहद गंभीर बात है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मनोज अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें