फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर मांगा 400 रुपया गन्ना मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले किसानों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर 400 रुपया प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य करने की मांग की। किसानों ने कोतवाली गेट पर कोतवाल प्रमोद कुमार को मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में किसान एकत्रित हुए वहां से उन्होंने यूनियन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में झंडा और गन्ने हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला जो कोतवाली गेट पर पहुंचा। गेट पर जुलूस पहुंचने पर प्रदीप शुक्ला, तहसील अध्यक्ष महेशचंद वर्मा ने प्रदेश सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार ने खाद और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं इसके बावजूद गन्ना मूल्य में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा कर रहे हैं। उन्होंने 400 रुपया गन्ना मूल्य करने की मांग की। संबोधन के बाद पदाधिकारियों ने कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ल को 11 सूत्रीय ज्ञापन देकर वर्तमान पेराई सत्र में गन्ने का भुगतान 14 दिन में सुनिश्चित करने और न करने वाली चीनी मिलों पर मुकदमा दर्ज करने, चीनी मिलों द्वारा अधिक गन्ना लादकर ले जा रहे ट्रकों और ट्रालों पर अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने, गन्ना क्रय केंद्रों पर उतराई के नाम पर अवैध वसूली, घटतौली रोकने, गन्ना समितियों द्वारा कराया गया सर्वे अविलंब ठीक करने और समय से पर्चियां जारी कराने की मांग की। साथ ही उन लोगों ने पुलिस की शह पर हो रहे विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्वदीपक अवस्थी, अतुल मिश्र, अमित शुक्ला, मोहन तिवारी, सचिन शुक्ला सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें