मोहम्मदी ने लखीमपुरी को हराया
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष गोला प्रतिनिध अरविंद पांडेय ने किया। इसमें जिले की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 14 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किये गए।
पहला मैच लखीमपुर और मोहम्मदी के बीच खेला गया। इसमें मोहम्मदी की टीम विजेता रही। दूसरा मैच पलिया और निघासन-ए के बीच हुआ। इसमें निघासन-ए विजेता रही। तीसरा मैच मोहम्मदी और निघासन-बी टीम के बीच हुआ। इसमें निघासन-बी टीम विजेता रही। इन विजेता टीमों में से लखीमपुर के खिलाड़ी इंद्रजीत, शहबाग, आरिफ एवं मोहम्मदी टीम के फिरासत अली, अमन कुमार, फैज, अदनान एवं पलिया टीम के आशाराम, दीवान सिंह, सुरेश राना सहित निघासन टीम के अर्शवीर सिंह, हीरा एवं सैफ सिद्दीकी को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया। आयोजक मंडल के रामचंद्र राना ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांच दिसंबर को फैैजाबाद के गोसाईगंज में होगी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामकृष्ण मिश्रा, समाजसेवी वरुण अग्रवाल, बंधूराम राना, राम नरेश मिश्रा, करूणाशंकर सोनी आदि लोग मौजूद रहे।