अब स्मार्टफोन से लैस होंगी आंगनबाड़ी वर्कर
लखीमपुर खीरी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्टफोन देने का फैसला किया है। इससे हाइटेक तरीके से सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सकेगा और डाटा फीडिंग में मदद मिलेगी। स्मार्टफोन चलाने के लिए सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्टफोन पर कामकाज करना सिखाएंगी।
जनपद में 3503 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है, जिनमें 3230 आंगनबाड़ी वर्कर कार्यरत हैं। जबकि 2905 सहायिका पदों के सापेक्ष 2638 सहायिका कार्यरत हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी वर्करों को एंड्रॉयड स्मार्टफोन दिया जाएगा। अभी सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया जा रहा है, जो आंगनबाड़ी वर्करों को डाटा फीडिंग और ऑनलाइन रिपोर्टिंग के तौर-तरीके सिखाएंगी।
शहर परियोजना की सीडीपीओ बनी माया
लखीमपुर खीरी। शहर परियोजना कार्यालय की सीडीपीओ नीलम दीक्षित के निलंबन बाद यहां का चार्ज सुपरवाइजर माया गुप्ता को दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि तत्कालीन सीडीपीओ के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप में निदेशक ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद वरिष्ठता के आधार पर माया गुप्ता को सीडीपीओ का चार्ज दिया गया है।