फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सजा बाजार, दुकान तक कैसे पहुंचे खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के लिए बाजार सजकर तैयार है। बड़े शोरूम से लेकर फुटपाथ तक दिवाली में प्रयोग होने वाली वस्तुओं से भरे पड़े हैं। दिवाली सिर पर होने से बाजार में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। पहले से ही अतिक्रमण से जूझ रहे शहर की फुटपाथों पर सजी दुकानों के चलते स्थाई दुकानों तक लोगों का पहुंचना तक मुश्किल हो रहा है। दिवाली के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के अलावा, मोमबत्ती, कंडील, मिट्टी के दीयों आदि की दुकानों ने पूरे फुटपाथ को घेर लिया है। आमतौर पर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी धनतेरस के दिन होती है, लेकिन भीड़ से बचने के लिए लोगों ने अभी से मूर्तियों की खरीदारी शुरू कर दी है। मिट्टी के दीयों, मोमबत्ती, कंडील और सजावटी सामान की बिक्री अभी से काफी तेज हो गई है। इसके चलते बाजार में काफी भीड़ है। पेश है त्योहारों पर सजे बाजार के हाल पर एक रिपोर्ट:
विज्ञापन


गुरुगोविंद सिंह चौक
गुरुगोविंद सिंह चौक के आसपास दीया-दियरी, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, लाई-चूरा आदि की दुकानें सजी हैं। हर तरफ भीड़ है। रोडवेज बस अड्डा मार्ग होने के कारण सीतापुर, शाहजहांपुर, दिल्ली, बरेली और रुपैडिया को आने जाने वाली सड़कें इसी रोड से निकलती है, इसलिए सुबह से ही हर समय जाम लगा रहता है।

मेन रोड बाजार
शहर के मेन रोड पर कपड़े आदि के शोरूम हैं। इसके अलावा फल, मिठाई और इसी रोड साइड में सब्जी मंडी होने के कारण इस पर काफी भीड़ रहती है। वन वे होने और चौपहिया वाहन के प्रवेश वर्जित होने के बाद भी रिक्शा और चौपहिया वाहन धड़ल्ले से निकलते हैं, जिससे इस पर निकलना तक दूभर होता है।
विज्ञापन


खपैरला बाजार
खपैरला बाजार में तो पैदल निकलना तक दूभर है। इसी से सटे ज्वैलरी मार्केट और चूना, पेंट्स आदि की दुकानें होने के कारण इसके आसपास काफी भीड़ होती है। दुकानों के समय फड़ बिछाकर छोटी-छोटी दुकानें लग जाती हैं, जो स्थाई दुकानदारों को रोजाना पैसा देते हैं।


अतिक्रमण ने खरीदारी को कर दिया बेमजा
दिवाली की खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह है, लेकिन फुटपाथ तक सजी दुकानों और सड़कों पर अतिक्रमण के चलते लोगों को बाजार में घुसना मुश्किल हो रहा है। सड़क से स्थाई दुकानों के बीच में फुटपाथ पर सजी दुकानों के चलते सड़क पर जाम तो लग ही रही है, अपनी पसंद की दुकानों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। धनतेरस के दिन यह स्थिति और भी बिगड़ सकती है इसलिए लोग पहले ही अपनी खरीदारी पूरी करने में जुट गए हैं। फिर भी लोगों को अतिक्रमण के कारण जाम का सामना करना पड़ रहा है।

दिवाली में इन सड़कों पर अतिक्रमण से लगता है जाम
दिवाली के समय फुटपाथों पर दुकानें लगने से मेन रोड, संकटादेवी रोड, बस स्टेशन रोड, मेला रोड, इमली चौराहा रोड, नौरंगाबाद रोड पर अतिक्रमण के कारण सबसे ज्यादा जाम लगता है। धनतेरस के दिन सर्राफा बाजार और बर्तन बाजार में तो पैदल निकलना तक बेहद मुश्किल हो जाता है।

तैनात रहेगी पुलिस, नहीं घुसेंगे वाहन
धनतेरस के दिन भारी भीड़भाड़ होती है, जिससे मेन मार्केट सहित अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है।

संवेदनशील स्थानों पर रहेगी अतिरिक्त फोर्स
खपरैल बाजार, सराफा मार्केट और मेन रोड काफी संवेदनशील है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा महिला और पुरुष सिपाही भी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। फायर टेंडर आदि को कोतवाली पर मौजूद रहेंगे।

ड्राई फ्रूट का गिफ्ट पैक तीन हजार तक
दिवाली के लिए इन दिनों सबसे ज्यादा बिक्री, मिठाई, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट आदि के गिफ्ट पैक की हो रही है। दिवाली पर एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ उपहार देने की परंपरा के चलते लोगों ने अभी से उपहार खरीदने शुरू कर दिए हैं। इस बार मिठाई की अपेक्षा ड्राई फ्रूट आदि के गिफ्ट पैक को लोग ज्यादा तरजीह दे रहे है। गिफ्ट पैक दो सौ रुपये से लेकर तीन हजार तक में मिल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें