फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ के चालक को अगवा कर युवकों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीओ के चालक को अगवा कर बनाया बंधक
विज्ञापन

पुराने एसपी बंगला में रखा, पुलिस के पहुंचने पर भागे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कार-स्कूटी में भिड़ंत से नाराज कुछ युवकों ने नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी के चालक को अगवा कर लिया और करीब एक घंटे तक पुराने एसपी बंगले में बंधक बनाए रखा। इस दौरान आरोपियों ने एक लाख रुपये की मांग भी की। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी चालक को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित चालक की ओर से दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बस्ती जिले के थाना मुंडेरवा के गांव गुमानारी निवासी रोहित ने बताया कि वह जिला नगरीय विकास प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी का चालक है। सोमवार को कार्यालय से कार लेकर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे के करीब एसपी बंगले के पास नशे में स्कूटी लेकर आ रहे आफाक ने उसकी कार में टक्कर मार दी और गिर गया। इस पर उन्होंने कार रोक दी। इसी बीच आरोपी आफाक ने मोबाइल पर कॉल कर अपने दोस्तों को बुला लिया। कुछ देर में बाइक से सवार होकर बुंदेला नाम का एक युवक अपने दो साथियों के साथ आ गया। आरोप है कि दोनों ने उससे अभद्रता की और बाइक पर जबरन बिठाकर उसे पुराना एसपी बंगला ले गए। वहीं बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने कहा कि कार मालिक से बात कराओ। एक लाख रुपये देंगे तभी छोड़ेंगे। इस पर उसने परियोजना अधिकारी राजेश कुमार पांडेय को फोन किया और पूरी बात बताई। परियोजना अधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब एसपी बंगला पहुंची तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्कूटी-कार में हल्की टक्कर हुई थी। इस पर कुछ लोग परियोजना अधिकारी के ड्राइवर को एसपी बंगला ले गए और वहीं रोक लिया था। पीड़ित चालक की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें