फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच पर टोके जाने से प्रधान के ससुर ने सफाईकर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
12एलकेएच09
विज्ञापन


प्रधान के ससुर ने सफाईकर्मी को पीटा
खुले में शौच को जाने पर रोका तो बौखला गए प्रधान के परिवार वाले
नकहा ब्लाक के गांव गुलरिया रैगवां का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लाक की ग्राम पंचायत गुलरिया रैगवां में शौचालय बना होने के बावजूद प्रधान के परिवार वाले खुले में शौच करने की आदत से मजबूर हैं। फॉलोअप कर रही टीम ने प्रधान के ससुर समेत अन्य लोगों को खुले में शौच करने से रोका, प्रधान के ससुर समेत तीन लोगों ने सफाईकर्मी को अपने घर बुलाकर पीट दिया। साथ ही मारकर नदी में फेंक देने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही संगठन ने लामबंद होकर सीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें प्रधान के ससुर समेत तीन नामजदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए निगरानी टीमें लगाई गई हैं, जो सुबह-शाम फॉलोअप कर खुले में शौच जान वालों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करती है। नकहा ब्लाक के गुलरिया रैगवां में निगरानी टीम बुधवार को फॉलोअप कर रही थी, तो ग्राम प्रधान आरती के ससुर मेवालाल, उनके भाई त्रिजुगी नारायन सुबह लोटा लेकर खुले में शौच के लिए जाते दिखे। जबकि उनके घर पर सरकारी मदद से शौचालय बना है। टीम में शामिल सफाईकर्मी प्रदीप प्रसाद ने प्रधान के ससुर को खुले में शौच जाने से मना करते हुए घर में बने शौचालय का प्रयोग करने के लिए कहा। इस दौरान हाथ में लोटा लिए मेवालाल की फोटो भी खींच ली गई।
विज्ञापन

-----------
सदर कोतवाली में दी तहरीर
सीडीओ ने मामले की जांच करने के निर्देश एसडीएम सदर को दिए हैं। इसके साथ ही पीड़ित सफाईकर्मी प्रदीप प्रसाद ने प्रधान के ससुर मेवालाल, त्रिजुगी नारायन और वारिस अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

--------
गांवों को दो ख्नअक्तूबर 2018 तक ओडीएफ किया जाना है, जिसके लिए निगरानी टीमें दिन-रात काम में लगी। उनके साथ ऐसी घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
-रवि रंजन, सीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें