शारदा नदी में मंगलवार को दो मासूम बच्चियां बह गईं। रात को जब परिवार के लोगों ने उन्हें तलाशा तो एक अन्य बच्ची ने बताया कि वे दोनों नदी पार कर के चली गई हैं। तभी परिवार को दोनों के नदी में डूब जाने का शक हुआ।
ढखिया खुर्द गांव में मंगलवार को बच्चे नदी के किनारे खेलने गए थे। इनमें विनोद की बेटी राधा (7) अपनी बुआ की लड़की गौरवी (10) के साथ नदी के किनारे लगे नल पर पानी पीने गई थी। गौरवी पलिया कोतवाली के गंगापुरवा की रहने वाली थी। दोनों बच्चियां नदी किनारे उतर गईं। इस बीच पीछे से आई राधा की छोटी बहन पूजा (4) पहुंच गई। पूजा ने देखा कि दोनों नदी में चली गईं। दोनों देर रात तक घर नहीं पहुंचीं तो उनकी तलाश शुरू हुई। बाद में पूजा ने बताया कि दोनों नदी में उतरी थीं। दोनों की रात भर तलाश होती रही। सुबह पलिया से गोताखोरों का दल व भीरा पुलिस नदी में तलाश करती रही, लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिला।