फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टो चालकों का ऐलान, समाधान न निकला तो जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑटो चालकों का ऐलान, समाधान न निकला तो जारी रहेगी हड़ताल
क्रासर......
ठेकेदारों की अवैध वसूली से आहत हैं चालक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पार्किंग शुल्क के नाम पर ठेकेदारों द्वारा की जा रही रही अवैध वसूली के विरोध में ऑटो चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को शहर में ऑटो संचालन बंद रहा। इससे शहरवासियों के साथ यहां आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में बेहाल होना पड़ा। अवैध वसूली रोकने के लिए जिला एवं पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज ऑटो चालकों ने समस्या का निराकरण न होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
रविवार को अवकाश होने के कारण ऑटो चालकों की समस्या का कोई हल भी नहीं निकल सका। ऑटो चालकों का कहना है कि ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। पालिका प्रशासन ने यदि अवैध वसूली बंद न कराई तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस कारण हुई हड़ताल
पार्किंग का ठेका होने के बाद ठेकेदारों ने शुक्रवार को दबंगई के साथ ऑटो चालकों से निर्धारित शुल्क से चार गुना अधिक शुल्क वसूलना शुरू कर दिया। इस दौरान एक ऑटो चालक विकास रस्तोगी के साथ मारपीट होने से नाराज चालकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया।

जिलाधिकारी से आस
शहर की ऑटो यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी का कहना है कि अवैध वसूली के मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। उन्होंने दो दिन का समय मांगा था इसलिए सोमवार को फिर मिलकर अवैध वसूली बंद कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और हड़ताल से बेहाल हुए लोग
लोगों को घर और बाजार जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे बुरा हाल बाहर से आने वालों का रहा। एलआरपी, छाउछ, राजापुर से रिक्शा आदि न मिलने के कारण लोग पैदल ही शहर में आने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें