फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा से वार्डन और चार रेंजरों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुधवा से वार्डन और चार रेंजरों का तबादला

पांच तबादले के सापेक्ष दुधवा को मिला सिर्फ एक रेंजर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। किशनपुर सेंचुरी के वन्यजीव प्रतिपालक और चार रेंजरों का तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया है। यहां केवल एक रेंजर भेजा गया है। इस तरह दुधवा में स्टाफ की भी कमी हो गई है।
प्रधान मुख्य संरक्षक (विभागाध्यक्ष) डॉ. रूपक डे ने अपने रिटायरमेंट से ठीक पहले वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। किशनपुर सेंचुरी में वन्यजीव प्रतिपालक के रूप में कार्यरत डीके चतुर्वेदी को संभल, मुरादाबाद में डीएफओ के पद पर भेजा है। दक्षिण सोनारीपुर रेंज के रेंजर कलीम अहमद का तबादला कांशीरामनगर वन प्रभाग के लिए किया गया है। बेलरायां के रेंजर अशोक कश्यप को श्रावस्ती वन प्रभाग के भिनगा रेंज का रेंजर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सठियाना रेंज के रेंजर तुलसी राम दोहरे को फिरोजाबाद के सिरसागंज रेंज भेजा गया है। रेंजर वनकटी महावीर प्रसाद को झांसी जिले के मऊरानी रेंज का रेंजर बनाया गया है। दुधवा नेशनल पार्क के एक वन्यजीव प्रतिपालक और चार रेंजरों के तबादलों के बदले सिर्फ एक रेंजर भेजा गया है। आरपी सिंह को किशनपुर सेंचुरी की मैलानी रेंज का रेंजर बनाया गया है। आरपी सिंह बरेली से तबादला होकर यहां आए हैं। इन तबादलों की पुष्टि दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि ने की है। पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे दुधवा नेशनल पार्क से एक वार्डन और चार रेंजरों के तबादले से दुधवा नेशनल पार्क में एक बार फिर स्टाफ का टोटा हो गया है। ऐसे में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ सकता है। पर्यटन की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें