ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
शारदानगर। शारदा नगर चौकी क्षेत्र के गांव बड़हीडीह गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर चालक गांव बड़हीडीह निवासी रमाकांत के पुत्र 22 वर्षीय बबलू की मौत हो गई।
हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। स्क्रैप लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव उमरिया और बड़हीडीह गांव के बीच अनियंत्रित होकर अचानक खंदक में चला गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बबलू दब गया। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन बाहर निकाला और घर वालों को सूचना दी। सूचना पर जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।