फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी लोक जागरण यात्रा सात को आएगी

विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी लोक जागरण यात्रा सात को आएगी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

बच्चों का शोषण, उनका उत्पीड़न एवं उनके साथ होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भारत को लेकर राष्ट्रव्यापी लोक जागरण यात्रा शुरू की है। यात्रा सात अक्तूबर को जिले में आएगी।
विज्ञापन

सपा राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने रविवार को एक लोहिया भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रव्यापी लोक जागरण यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बच्चों के साथ हो रही यौन हिसा, शोषण व उनके उत्पीड़न के खिलाफ समाज की चुप्पी तोड़ने के लिए 11 सितंबर को कन्या कुमारी से यात्रा शुरू की थी, जो सात अक्तूबर को लखीमपुर व आठ अक्तूबर को गोला पहुंचेगी, जिसमें उनके साथ प्रबुद्घ वर्ग के लोगों के साथ साथ वालेंटियर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर व आठ अक्तूबर को कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में सभा होगी, जिसमें छात्र छात्राओं के साथ ही बुद्घिजीवी एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। इस दौरान भारत यात्रा विषय पर हुई गोष्ठी में पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, डॉ. उमा कटियार, पारुल त्रिवेदी, डॉ. वीपी सिंह, मीनाक्षी त्रिवेदी, ईश्वर सिंह, सेवक सिंह अजमानी, रघुवीर सिंह यादव, तृप्ति अवस्थी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें