उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर संघ के बैनर तले 17वें दिन भी प्रदर्शन रहे। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान एक महिला पदाधिकारी बेहोश होकर गिर गई, जिससे प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया।
विलोबी मेमोरियल परिसर में जिलाध्यक्ष शांती वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर की संख्या प्रदेश में चार लाख से अधिक है, लेकिन सरकार का ध्यान शिक्षकों पर है। जबकि हम लोग जीरो से छह वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने का काम करते हैं। इसके बाद कमलेश पांडेय ने बोलना शुरू किया था, कि अचानक बेहोश होकर गईं। 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन वह एक घंटे की देरी से पहुंची।