फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी रत्न से नवाजे गए शहर के समाजसेवी

विज्ञापन
खीरी रत्न से नवाजे गए शहर के समाजसेवी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कालेज में गणेश महोत्सव मेले का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। इसमें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को खीरी रत्न सम्मान से नवाजा गया। मेला अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी गंवार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाजसेवी मोहन बाजपेई रहे। मुख्य अतिथि डीएम आकाशदीप ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले गायन प्रतियोगिता की विजेता शालिनी पांडेय, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार, अपूर्व, शुएब, प्रतीक सिंह, बबिता, अभिषेक, नितिन को, जबकि नृत्य जूनियर में काजल, हंसिनी और तनिष्का, सीनियर वर्ग में ऋषभ चौरसिया और मुस्कान सिंह को पुरस्कृत किया गया। युगल नृत्य में प्रज्ञा, निशा, वर्तिका, नेहा, नेहा कश्यप और निधि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखने वाले यज्ञदत्त मिश्र, बाबूराम अवस्थी, रमेश अग्रवाल, राज किशोर पांडेय प्रहरी, प्रदीप मिश्र, पारुल गुप्ता, संजय गुप्ता को मेला समिति की ओर से खीरी रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निमेष शुक्ल ने किया। इसी क्रम में प्रो. विजय गुप्ता, निधि मिश्रा, राहुल तिवारी, हरि प्रकाश त्रिपाठी, चंद्र शेखर मिश्र, राजेश दीक्षित, अनूप शुक्ला, इशरत अली, मोहम्मद साजिद, अमन गुलाटी, पशुपति नाथ शुक्ल और सुनील सांवरिया को विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णा चंद्र शेखरन, मधूलिका त्रिपाठी, ज्योति सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मनीष मिश्र, आर्येंद्र पाल सिंह, मोहन बाजपेई, प्रज्ञा, शुभा शुक्ल, स्वामी पदम कुमार अग्रवाल, बजरंग सिंघल, राम प्रकाश मिश्र, अनिल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें