लखीमपुर खीरी। श्रम विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया, ताकि उनको भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। जिले में प्रतिष्ठानों पर कार्यरत काफी कर्मचारियों को श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं था, उनके लिए विभाग कैंप लगातार पंजीकरण कराया।
विभाग की ओर से 60 दिन में 11 हजार से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा कराने जाने का दावा किया जा रहा। जनपद में अब 3.46 लाख श्रमिकों का पंजीकरण है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉकों पर कैम्प लगाकर पंजीकरण का निर्देश दिया। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि तहसील, ब्लॉकों में कैम्प लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। एक अगस्त से अब तक 11349 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। प्रदेश में यह सबसे ज्यादा पंजीकरण है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में महीने में 333331 श्रमिकों का पंजीकरण विभाग में था। अप्रैल से जुलाई तक 1975 पंजीकरण किए गए जबकि पिछले दो महीने में कैम्प लगाकर 11349 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिक अपना पंजीकरण जरूर करा लें। संवाद