फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिन्हौआ में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निकाला जाएगा खेतों से पानी

Sun, 05 Oct 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते एसडीएम राजीव निगम व बीडीओ जयेश कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। ग्राम पंचायत सिन्हौना में धान के खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर किसानों के प्रदर्शन के बाद एसडीएम निघासन राजीव निगम और बीडीओ जयेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने प्रधान से वैकल्पिक रूप से पानी निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव के करीब 60 किसानों के खेतों में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। इससे धान की फसल कट नहीं पा रही। किसानों का आरोप है कि उनके खेतों से पानी निकालने के लिए जो नाला जौराहा नदी तक जाता था, उसे मुर्तिहा गांव के प्रधान हरपाल सिंह ने बंद करा दिया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया तो शनिवार को एसडीएम और बीडीओ मौके पर पहुंचे।
एसडीएम राजीव निगम ने प्रधान हरपाल सिंह को नाले से मिट्टी हटवाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। हालांकि, अभी तक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि जिस स्थान से पानी निकाला जा रहा है, वह उनके खेत का गाटा संख्या 1753 है, जो चकमार्ग के रूप में दर्ज है। वास्तविक नाला गाटा संख्या 1749 पर है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव निगम ने कहा कि किसानों की फसलें बर्बाद न हों, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अवैध कब्जे की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें