फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर सर्जिकल स्ट्राइक: सेना के शौर्य को सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीओके में भारतीय वायुसेना की एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर जिले भर में जश्न का माहौल रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने गोले पटाखे दागते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, लोकसभा प्रभारी दिवाकर सेठ, अनुपम अवस्थी, सुनील सिंह, कुलभूषण सिंह, संदीप मेहरोत्रा, रमेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। शहर में विजय जुलूस भी निकाला। विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी सदर चौराहे पर इकट्ठा होकर मिठाइयां बांटी और आम जनता को बधाई दी। इस मौके पर राहुल चंदेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जिला प्रवक्ता पंकज दीक्षित के नेतृत्व में शहर में विजय जुलूस निकाला। इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर संजय चौधरी, मोहन चंद्र उप्रेती, सुधीर शर्मा, अरुण वर्मा, विवेक शुक्ल, राजीव मिश्र, संजय गोस्वामी, नीरज बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान की जमीन पर आतंकवादियों के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक और सैकड़ों आतंकवादियों के मारे जाने की खबर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की गई। भाजपाई रामलीला चौराहा स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, रवि शुक्ला, रामजी रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, हरभजन सिंह, सज्जन सैनी आदि भाजपाई मौजूद रहे।
गोलागोकर्णनाथ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नगर में विजय जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अभाविप के नगर मंत्री मयंक माहेश्वरी ने भारतीय सेना की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ नगर की सड़कों पर तिरंगा झंडा लेकर जयघोष करते हुए विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर वैभव तिवारी, शिवांशु पटेल, रामकिशोर यादव, रोहित यादव, जतिन शुक्ला, नितिन सिंह, आकाश अवस्थी, रजत अग्निहोत्री, आर्यन गुप्ता, मोहित सिन्हा आदि मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज। पसगवां ब्लॉक सभागार में कमल ज्योति कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान वंदेमातरम, भारत माता की जय के साथ ही सेना के हौसला अफजाई करने वाले नारे भी लगाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ला, अखिलेश त्रिवेदी, शिवम मिश्र, दिलीप शुक्ल, अनुज सिंह, पवन बाजपेई, एडीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पलिया-मझगईं। पुलवामा में आतंकियों के हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेते हुए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए हैं। इसको लेकर शहरवासियों में खुशी है। लोगों ने इस पर खुशी का इजहार करते हुए पटाखे भी दगाए। उधर मझगईं में भी पटाखे दागकर लोगों ने खुशियां मनाईं और सेना के वीर जवानों को बधाई दी। इस मौके पर विकास गुप्ता, अख्तर खां, शादाब उस्मानी, पवन राठौर, अजय कुमार, नितिन गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मैलानी। पीओके में एअर सर्जिकल स्ट्राइक से युवाओं में जबरदस्त जोश, दिखाई दिया। युवाओं ने नगर में जगह-जगह पटाखे दागकर खुशी का इजहार किया। युवाओं ने सदर चौराहा रेलवे स्टेशन चौराहा, मैलानी गांव आदि में कई जगहों पर पटाखे दागे।
संसारपुर। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी कैंप पर किए गए हमले से कस्बे में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर श्रीकृष्ण जायसवाल, किशोर गुप्ता, मनोज गुप्ता, यासीन सलमानी, रमेश कश्यप, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
निघासन। पीओके में भारतीय सेना की एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। भाजपा, कांग्रेस और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने अलग अलग जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। जमकर गोले पटाखे दागे और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
हैरमखेड़ा। मैगलगंज में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से खुश युवाओं ने नगर भ्रमण किया और भारत माता का जयघोष किया। इस मौके पर संदीप शुक्ला, ऋषभ बाजपेई, सचिन शुक्ला, विमल विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, बिक्की मिश्रा, देवेंद्र बाजपेई, अमरेश त्रिवेदी, अनुराग बाजपेई, रमेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
भीखमपुर। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का भारतीय वायुसेना ने बदला लेने पर कस्बे में पटाख़े दाग कर ख़ुशी मनाई। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर शंकराचार्य मिश्र, नारायण प्रसाद त्रिवेदी, ऋषि मिश्र, राजीव, मनोज, रानू पांडेय सुधाकर बाजपेयी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें