फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। पत्नी की गैर मौजूदगी में सदर कोतवाली के गांव महेवा निवासी युवक ने ससुराल में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस को सूचना दिए बगैर घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी राम किशोर के बेटे संतोष की शादी करीब 18 साल पहले सीतापुर जनपद के थाना लहरपुर के कस्बा केसरीगंज में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से संतोष परिवार के साथ ससुराल में रहने लगा। संतोष के चार बच्चे भी हैं। बताते हैं कि शनिवार को उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव महेवा आयी थी, जबकि पति संतोष उसके साथ नहीं आया। सोमवार की सुबह ससुरालियों ने संतोष के घर वालों को उसके पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी। संतोष के परिजन वहां पहुंचते, इससे पहले ही ससुराल पक्ष के लोग शव को महेवा उसके घर लेकर आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी पारस नाथ यादव ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें