लखीमपुर खीरी। लगातार तीन दिन जागकर पुलवामा हमले में शहीद 44 जवानों की पेंटिंग बनाकर श्रद्धांजलि देने वाले युवा चित्रकार को प्रमुख सचिव शासन एवं सीआरपीएफ के डीआईजी ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान इमामबाड़ा कमेटी द्वारा लगवाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी में दिया गया। युवा चित्रकार ने शहीदों के घर जाकर उनके घरवालों को पेंटिंग देने की इच्छा डीआईजी से जताई है। मोहल्ला नईबस्ती निवासी अमन सिंह गुलाटी द्वारा जीपीओ चौक में 72 घंटे जागकर शहीद सीआरपीएफ जवानों की 44 पेंटिंग बनाई, जिसकी इमामबाड़ा कमेटी के अध्यक्ष हैदर अली ने रविवार की शाम प्रदर्शनी लगवाई। इसमें मुख्य अतिथि रहे डीआईजी सीआरपीएफ शमशुल हसनैन एवं प्रमुख सचिव शासन संजय भूसरेड्डी ने अमन की हौसलाफजाई की और शील्ड एवं शॉल देकर सम्मानित किया।