फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश एवं जहरा ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला शतरंज एसोसिएशन ने मंगलवार को ड्रीम इंडिया स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें सीनियर में उमेश और जूनियर वर्ग से जहरा सिद्दीकी विजेता रहीं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में उमेश वर्मा और पंकज सैनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंतत: पांचवें राउंड में उमेश वर्मा 4-1 से विजेता रहे। जबकि पंकज सैनी को सिर्फ एक राउंड में ही जीत मिली। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता की विजेता जहरा सिद्दीकी रहीं। हालांकि चौथे राउंड में जहरा सिद्दीकी ने दिव्य मिश्रा को हराया, लेकिन फाइनल पांचवें राउंड में वह निष्कर्ष शर्मा से हार गईं। जिन्हें प्वाइंट के आधार विजेता घोषित किया गया है। इसी तरह अंडर-18 में गोला के प्रांशू श्रीवास्तव, अंडर-14 में सार्थक शुक्ला और अंडर-आठ में शावेज अली विजेता रहे। एसोसिएशन के सचिव मंजीत सिंह, अध्यक्ष चंद्र शेखर मिश्रा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें