फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नजदीक बन्नी गांव में बाघ देखे जाने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
27एलकेएच 07, 08

शहर के नजदीक छोटी बन्नी गांव पहुंचा बाघ, दहशत
वनकर्मियों ने छोटे जंगली पशु होने की जताई आशंका
ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी सलाह

अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। वन रेंज गोला के अंतर्गत अंदेशनगर वन बीट में छोटी बन्नी गांव के पास ग्रामीणों ने बुधवार शाम दो शावकों के साथ एक जंगली जानवर को देखा। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण बाघिन या तेंदुआ होने का अनुमान लगा रहे हैं। जबकि वनकर्मियों ने पग मार्ग स्पष्ट न होने की बात कहकर बाघ की आशंका को खारिज करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
शहर मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर दूर सदर कोतवाली के छोटी बन्नी गांव निवासी बंश बहादुर ने बताया कि गांव के दक्षिण छोर पर उनका घर है। बुधवार रात करीब आठ बजे घर के पास गन्ने के खेत से निकलकर बाघ के दो शावक धान के खेत में उछलकूद करने लगे। जिससे डरकर वह घर के भीतर घुस गया। वहीं से उसने शोर मचाया। कुछ ही देर में काफी लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। वनकर्मी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर देर शाम तक वनकर्मियों ने कांबिंग की लेकिन उन्हें कोई जानवर नजर नही आया। गुरुवार सुबह वन दरोगा संजय आजाद फॉरेस्ट गार्ड विनोद के साथ गांव पहुंचे और पग मार्क का निरीक्षण किया। वनकर्मियों ने किसी जंगली पशु की मौजूदगी की बात कहकर ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घास ज्यादा होने से पग मार्ग स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। तेंदुआ या लकड़बग्घा जैसे किसी छोटे जंगली पशु की मौजूदगी संभवत: हो सकती है। टीम लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। - संजय आजाद, फॉरेस्टर, गोला रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें