फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाथियों की सेहत परखेगा आवीआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 27एलकेएच502
विज्ञापन


अब दुधवा के हाथियों की सेहत परखेगा आईवीआरआई
कर्नाटक से आए हाथियों के रक्त, मल-मूत्र के नमूनों की होगी जांच

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में तीन दिन चले एलीफैंट हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप के दौरान हुई मेडिकल जांच में सभी हाथी पूरी तरह स्वस्थ्य पाए गए हैं। इन हाथियों के मल-मूत्र और रक्त के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए थे, लेकिन देर से पहुंचने के कारण वे नमूने बेकार हो गए थे। अब इनके नमूने दोबारा भेजे गए हैं, जो आईवीआरआई ने स्वीकार कर लिए हैं।
कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से आए दस हाथियों और दुधवा नेशनल पार्क-कर्तनिया घाट के 14 हाथियों के एलीफैंट हैल्थ एंड हैपीनेस कैंप में हाथियों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गहन जांच की थी। इस जांच के दौरान सामान्य तौर पर सभी हाथी सेहतमंद पाए गए। अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए हाथियों की लीद, रक्त और मूत्र के नमूने आईवीआरआई भेजे गए। इन नमूनों के आईवीआरआई देरी से पहुंचने के कारण वहां के चिकित्सकों ने रिजेक्ट कर दिए थे और पार्क अधिकारियों से यह नमूने निर्धारित समय के अंदर पहुंचाने को कहा था। इसके चलते पार्क के पशु चिकित्सकों ने इन हाथियों के रक्त,मल-मूत्र के दुबारा नमूने लिए और उन्हें आवीआरआई भेज दिया है। अब आईवीआरआई इन नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कर हाथियों की सेहत परखेगा।
विज्ञापन

प्रयोगशाला में नमूनों की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि सामान्य तौर से स्वस्थ दिखने वाले इन हाथियों में कोई बीमारी तो छिपी नहीं है। यदि ऐसा पाया गया तो विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर इनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिन तक चले एलीफैंट हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप में जांच के दौरान कर्नाटक से आए हाथी सामान्य तौर पर पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। इन हाथियों के मल-मूत्र और रक्त के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए हैं। इनकी जांच के परिणाम आने के बाद ही हाथियों की सेहत का सही अंदाजा लग सकेगा। -महावीर कौजलगि, उप-निदेशक, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें