फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से महिला के खाते से निकाले 1

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी से महिला के खाते
विज्ञापन

से 18 हजार रुपये निकाले
ममरी।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जनकपुर नं 18 निवासी एक महिला ने अधिकारियों को शिकायतीपत्र भेजकर इलाहाबाद बैंक शाखा ममरी में संचालित बचत खाते से 18 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील दिवस के माध्यम से अधिकारियों को भेजे शिकायतीपत्र में ग्राम जनकपुर नं 18 निवासी महिला मंजू देवी पत्नी रजनीश ने कहा है कि वह हरिद्वार के मैक्स क्योर कंपनी में तीन साल से नौकरी करती है। उसका बचत खाता संख्या इलाहाबाद बैंक शाखा ममरी में है। होली की छुट्टी पर जब वह हरिद्वार से लौटी और रुपये निकालने बैंक पहुंची तो उसने तीन किस्तों में कुल 18 हजार रुपये निकले पाए। आरोप है कि इस बाबत जब उसने बैंक प्रबंधक से जानकारी की तो प्रबंधक झल्ला गए और कहा कि रुपये आपने खुद निकाले हैं। ऐसी हालत में पीड़िता ने जांच कराने की मांग अधिकरियों से की है। बैंक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जिन तिथियों में रुपये निकाले गए हैं। वह विड्राल उनके पास मौजूद हैं, जिस पर महिला के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें