फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में फिर बदला कांग्रेस ने अपना उमीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर एक बार फिर ऊहापोह की स्थिति बन गई। यहां कांग्रेस ने मोहम्मद वसीम के बजाय गौरव गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को मेल से पत्र भेजकर गौरव गुप्ता को फिर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। बब्बर ने इसके साथ ही पिछले पत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह के चुनाव संबंधी अधिकारों को स्थगित किए जाने संबंधी पत्र को निरस्त करते हुए उनके अधिकार बहाल कर दिए हैं।
कांग्रेस ने पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए गौरव गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। गौरव ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वसीम ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का नौ नवंबर को हस्ताक्षरित पत्र पेशकर पार्टी अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कराया। पत्र में राज बब्बर ने यह भी लिखा था कि पहले इस पद के लिए गौरव गुप्ता के नाम की घोषणा हुई थी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गौरव गुप्ता की प्रत्याशिता समाप्त कर दी गई है। साथ ही नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी खड़े करने का जो अधिकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघेवेंद्र बहादुर सिंह को दिया गया था। उसे भी स्थगित किया जाता है। रिटर्निंग आफीसर को भेजे गए इस पत्र में स्पष्ट किया गया कि अब पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद वसीम कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार हैं। उन्हें ही कांग्रेस उम्मीदवार माना जाए लेकिन शनिवार को राजबब्बर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दूसरा पत्र ई-मेल से भेजकर अपने ही निर्णय को पलटते हुए फिर से गौरव गुप्ता को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया और निर्वाचन अधिकारी से गौरव गुप्ता को कांग्रेस का चुनाव चिह्न आवंटित करने का अनुरोध किया है। यही नहीं एक अन्य पत्र भेजकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिकारों को स्थगित करने के पत्र को निरस्त कर उनके अधिकार बहाल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से वार्ता की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नौ नंवबर को त्रुटिवश असावधानी से पत्र जारी हो गया था। उसे रद्द कर दिया गया है। अब गौरव गुप्ता ही पलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी है।
-राघवेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें