फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों से लेकर आढ़त तक बिचौलियों का फैला जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
जनपद में धान की सरकारी खरीद देरी से शुरू हुई, जिसके बाद से तेजी नहीं पकड़ सकी है। क्रय केंद्रों से लेकर मंडी की आढ़तों तक बिचौलियों का जाल फैला हुआ है, जो किसानों को अपनी बातों में उलझाकर औने-पौने दामों में धान की बिक्री करा रहे हैं। क्रय केंद्रों पर भी मानकों के अनेक कारण गिनाकर किसानों को वापस किया जा रहा है। इसका खुलासा हाल में ही सात नवंबर 2017 को खाद्य आयुक्त आलोक कुमार की ओर से की गई जांच में हुआ। क्रय केंद्रों के बजाय आढ़तियों के फड़ पर धान की सैकड़ों ढेरियां लगी थी, जबकि क्रय केंद्रों पर धान को रिजेक्ट कर दिया गया।
शासन ने इस वर्ष जिले में दो लाख 94 हजार 190 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके मुकाबले अभी तक 8.53 फीसदी (25445 एमटी) धान की खरीद हुई है। किसानों से सीधे खरीद के लिए 111 क्रय केंद्र प्रस्तावित हुए, जिसमें 104 केंद्रों पर खरीद शुरू हो सकी। किसानों की संख्या लाखों में हैं, जिनमें 2839 किसानों को लाभान्वित किए जाने का दावा एजेंसियां कर रही हैं। एजेंसियों को खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित हैं, जिसके बावजूद कुछ एजेंसियों ने सिर्फ खाता खोलने की औपचारिकता भर निभाई है, जो साफ जाहिर करता है कि एजेंसियों के केंद्र प्रभारियों की किसानों से सीधे धान खरीद करने की मंशा नहीं है। इसका जिक्र खुद खाद्य आयुक्त अलोक कुमार कर चुके हैं। बता दें कि खाद्य आयुक्त के सामने ही एक आढ़त पर धान की नीलामी 1300 रुपये से शुरू हुई थी, जबकि वह धान क्रय केंद्र पर बेचे जाने वाले मानक का था, तब खाद्य आयुक्त ने धान के मालिक को बुलाकर क्रय केंद्र पर बेचने के लिए कहा, तो वह बहराइच का बिचौलिया निकला। मंडी में फड़ों के आसपास कहीं किसान नजर नहीं आए और न ही मंडी, क्रय केंद्रों के कर्मचारी। जबकि शासन ने मंडी में कर्मचारियों की उपस्थिति में नीलामी कराए जाने का आदेश दे रखा है, जिसका मकसद है किसानों को उचित मूल्य दिलाया जा सके। कई जिलों में धान खरीद का हाल जानने के बाद खाद्य आयुक्त ने रिपोर्ट शासन को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसीवार अब हुई धान खरीद (मीट्रिक टन)
एजेंसी लक्ष्य खरीद
खाद्य विभाग 1,05,000 8,512
पीसीएफ 1,10,000 1,0951
यूपी एग्रो 5,190 74
यूपीपीसीयू 25,000 1,976
एसएफसी 18,000 1,034
कल्याण निगम 15,000 1,257
एनसीसीएफ 4,000 267
एफसीआई 12,000 1,370

किसानों को धान की उतराई-छनाई के मिलेंगे 15 रुपये
लखीमपुर खीरी। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की योजना है। मंडी के क्रय केंद्रों पर किसानों को समर्थन मूल्य से अतिरिक्त 15 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा धनराशि दी जाएगी। मंडी समिति राजापुर के सचिव संतोष यादव ने शनिवार को प्रेसनोट जारी कर बताया है कि मंडी के धान क्रय केंद्रों पर किसानों को उतराई और छनाई का प्रति क्विंटल 15 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। मंडी गेट पर ही किसानों के धान की गुणवत्ता की परख की जा रही है। मंडी में छह क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें