फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सजीव कल्पनाओं पर आधारित होते हैं चित्र’

विज्ञापन
‘सजीव कल्पनाओं पर आधारित होते हैं चित्र’ - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे बिटिया सप्तरंग सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत और प्रकृति हमारी मित्र विषयों पर प्रभावशाली आकृतियां बनाकर कूची से रंग भरें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कंपनी बाग में मुख्य अतिथि पूर्णिमा मिश्रा, दिवस प्रभारी साधना मिश्रा और प्रेरणा गुप्ता ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी, मां सरस्वती और माधवराव सदाशिव गोलवरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि चित्र निर्जीव नहीं होते वह सजीव कल्पनाओं पर आधारित होते हैं। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनुष्का श्रीवास्तव ने प्रथम व सानिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सुमेला ने प्रथम व नैंसी विश्वकर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सप्ताह प्रभारी शिवम बघेल और सह सप्ताह प्रभारी ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बुधवार सुबह केंद्रीय विद्यालय में हमारी संस्कृति हमारी विरासत विषय पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने भारतीय महापुरुष, भारतीय संविधान, भारतीय सभ्यता, संस्कार और भारतीय जीवन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर बखूबी दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य सावित्री देवी, अर्चना, प्रभारी कौशल किशोर वर्मा, शालिनी मिश्रा, वंशिका पाराशर, अनीता, पूजा मिश्रा, अंकिता सिंह, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें