फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट के स्विच बोर्ड में करंट आने से 11 साल के बालक की मौत, हंगामा

Thu, 21 Mar 2024 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

खीरी नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट के स्विच बोर्ड में करंट आने से मोहल्ला डीहपुर के 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बच्चे के शव के पास खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर में खीरी टाउन नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट के पास खुले तारों की चपेट में आने से बृहस्पतिवार सुबह 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। दो घंटे बाद तक कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने हंगामा करते हुए बच्चे का शव खीरी-लहरपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 

विज्ञापन


कस्बा खीरी के मोहल्ला डीहपुर निवासी जाबिर का 11 वर्षीय पुत्र कामरान सुबह घर के पास लगी नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट के बॉक्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान खुले बॉक्स में लगे तारों की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत  हो गई। लोगों ने देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनकर कामरान के परिजन भी बाहर निकल आए। मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया है कि स्ट्रीट लाइट के बॉक्स में पिछले कई दिनों से करंट आ रहा है। सूचना देने के बाद भी पंचायत प्रशासन ने इसे ठीक नहीं कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दो घंटे बाद तक नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने लहरपुर-खीरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने परिजनों से मुलाकात की। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के बॉक्स को ठीक कराया जा रहा है। मृतक के परिजन को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इसके बाद ही लोगों ने शव सड़क से हटाया। तब जाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें