फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ से कटान रोकने के लिए 11 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को विकास भवन सभागार में बाढ़ से पूर्व तैयारियां, सीएम डैशबोर्ड, सड़क सुरक्षा और राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि शासन ने 53.35 करोड़ की 11 कटाव निरोधक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। निर्माण कार्यों तेजी लाने, बाढ़ की तैयारियां समय पर करने और राजस्व वादों के निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमिश्नर ने जाना कि कटान निरोधक परियोजनाओं के अतिरिक्त कोई जरूरी परियोजना स्वीकृत होने से तो नहीं रह गई। एसडीएम से प्रभावित परिवारों को दिए जाने वाले आवास के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले वर्ष विस्थापित लोगों और उपलब्ध जमीन की सूची तैयार कर लाभ देने को कहा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सर्वे का कार्य एसडीएम की मौजूदगी में हो। पलिया में बाढ़ की समस्या के संबंध में केंद्रीय जल विद्युत अनुसंधानशाला पुणे से आए वैज्ञानिक बी. रघुराम सिंह ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक से पहले आयुक्त ने विकास भवन के स्वामी विवेकानंद सभागार का फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें