लखीमपुर खीरी। पांच वर्षों से अधिक एक ही ब्लाॅक में तैनात ब्लाॅक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) को हटाते हुए दूसरे ब्लाॅक में तैनात दी गई है। सभी बीएमएम को दो दिनों में नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है। जिले में पहली बार ब्लाॅक मिशन प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
डीसी एनआरएलएम जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि बांकेगंज ब्लाॅक के बीएमएम आशीष वर्मा को लखीमपुर ब्लाॅक भेजा गया है। आनंद मौर्या को गोला से बिजुआ, शिवाली गंगवार को गोला से लखीमपुर, विनीत पांडेय को लखीमपुर से मितौली, अनामिका को लखीमपुर से पसगवां, मनोज गंगवार को लखीमपुर से मितौली, ओम प्रकाश को मितौली से निघासन, आशीष दीक्षित को मितौली से गोला, अभिषेक शुक्ला को निघासन से फूलबेहड़, कपिल दीक्षित को पसगवां से गोला, अकमल अली को रमियाबेहड़ से लखीमपुर ब्लाॅक तबादला किया गया है।
डीसी एनआरएलएम ने बताया कि अभी तक बीएमएम के तबादले का कोई भी प्रावधान नहीं था, लेकिन अब प्रावधान होने पर जिलाधिकारी और सीडीओ के प्रयासों से फेर बदल किए गए हैं।
-
होने लगी थीं शिकायतें
एक ही ब्लाॅक में लंबे समय से जमे होने से अधिकांश ब्लाॅक मिशन प्रबंधक मनमानी करने लग गए थे। मनमाने तरीके से काम करने के साथ ही इसकी काफी शिकायतें भी आ रही थीं। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बीएमएम के कार्यक्षेत्र बदले हैं।