फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 90 दिनों में 1044 का चालान, फिर भी बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन पर अंकुश नहीं

विज्ञापन
बस स्टेशन रोड पर ई रिक्शा के कारण जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से लेकर गांवों तक ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ई-रिक्शा जाम की मुख्य वजह तो हैं ही, हादसों का कारण भी बनते हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने के साथ ही माल ढोने और बिना पंजीकरण सड़क पर दौड़ने वाले ई-रिक्शों के खिलाफ 90 दिनों में 1044 चालान और 200 से अधिक सीज किए गए हैं। लगातार कार्रवाई के बाद भी इन पर लगाम नहीं लगा पा रही।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में 268, मई में 304 और जून में 472 ई-रिक्शों के चालान किए जा चुके हैं। औसतन हर माह 300 से 400 ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई होती है, बावजूद ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हालात यह हैं कि बड़ी संख्या में ई-रिक्शा सवारियों को ढोने की बजाय माल परिवहन में लगे हैं, जो सड़कों पर अव्यवस्था और हादसों का खतरा बनते हैं।
शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर ई-रिक्शा की अनियंत्रित रफ्तार और बेतरतीब संचालन आम बात हो गई है। ये वाहन जो सवारियों के लिए डिजाइन किए गए हैं, अब सब्जियों के गट्ठर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, निर्माण सामग्री और अन्य भारी-भरकम माल ढोने में इस्तेमाल हो रहे हैं। इससे न केवल जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि हादसों का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन


ई-रिक्शों ने ले ली कई लोगों की जान
ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन और ओवरलोडिंग के कारण शहर में दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। हाल ही में शहर में ई-रिक्शा की टक्कर से एक 60 वर्षीय महिला शिवरानी की मौत हो गई थी। इससे पहले खीरी टाउन में सब्जी से ओवरलोड ई-रिक्शा ने एक बालक की जान ले ली थी। विलोबी मैदान के सामने वाली सड़क पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग पर माल लदा ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

हर माह 300 से 400 ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। माल ढोने की बिल्कुल इजाजत नहीं है। ऐसा करने वालों के ई-रिक्शा सीज किए जाएंगे। पहले की अपेक्षा कुछ हद तक सुधार भी देखने को मिला है। -शिवम कुमार, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें