फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे में धधकी आग से छह मकान जले, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में घूरे पर डाली गई चूल्हे की गर्म राख से आग भड़क उठी, जिससे छह घर जल गए। घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

रविवार को दिलावलपुर गांव में किसी ने चूल्हे की गर्म राख घूरे पर डाल दी, जिससे घूरा धीरे सुलगता रहा। तेज हवाओं के चलने के कारण दोपहर में घूरे से लपटेें उठने लगीं। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने सरवन, सुखलाल, गंगा देवी, हरीमगन, सहजराम और प्रेमा के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में सुखलाल के घर में रखे 20 हजार रुपये भी जल गए। इसके अलावा घरों में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़ा आदि जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें