फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी सोलर स्टडी लैंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

57 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी सोलर स्टडी लैंप

लखीमपुर खीरी। स्टडी सोलर लैंप योजना के दूसरे चरण में अब लखीमपुर ब्लॉक में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के 57 हजार विद्यार्थियों को सोलर लैंप वितरित कराई जाएंगी। इससे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, तो वहीं स्कूल जाने वाले कक्षा एक से 12 तक के ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई करने के लिए स्टडी सोलर लैंप मिलेगा। यूपी हेड एवं परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं आईआईटी मुंबई और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से 70 लाख स्टडी सोलर लैंप योजना चलाई जा रही है। समूह की महिलाएं असेंबलिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, रिपेयरिंग और सौर उद्यमी का कार्य करेगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ रवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैठक हुई, जिसमें उपायुक्त निर्मल द्विवेदी ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में निघासन और पलिया ब्लाक में 61 हजार सोलर लैंप का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को 100 रुपये सोलर लैंप दिया जाएगा, जबकि इस लैंप की वास्तविक लागत 700 रुपये है। इस लैंप को असेंबल करने में 12 रुपये प्रति लैंप एवं वितरण करने वाली महिलाओं को 17 रुपये प्रति लैंप प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। महिलाएं एक दिन में 300 से 400 रुपये आमदनी कर सकती हैं। सोलर लैंप प्रशिक्षण के बाद समूह की महिलाएं असेंबलिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य करेंगी और गांवों से चयनित 79 महिलाओं को जनपद स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ रवि रंजन ने कहा कि असेंबलिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र जहां भी स्थापित हो, उसे मॉडल बनाया जाए। बैठक में बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, डीआईओएस डॉ आरके जायसवाल, जिला मिशन मैनेजर, ब्लाक मिशन मैनेजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें