फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गन्ना किसानों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

फरधान। भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को फरधान थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन सीओ सदर को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में किसान थाना फरधान पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। गन्ने का भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। मजबूरन किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को विवश हैं। ओवरलोड के नाम पर किसानों का तो चालान काट दिया जाता है, लेकिन ट्रांसपोर्टरों के वाहनों और नियमों की धज्जियां उड़ाते डग्गामार वाहनों को जाने दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार के जागने तक थानों का घेराव करेगी। गोला तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। इसके बाद किसानों ने थाना पर मौजूद सीओ सिटी आरके वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोहन तिवारी, राजाराम भारती, अतुल मिश्र, सचिन शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, रवि तिवारी, अरविंद मिश्र, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें