फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश से ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। आसमान में रात से ही बादल घिरने लगे थे। सुबह होते-होते तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश के बाद मौसम तो खुल गया लेकिन सर्दी का आगाज हो गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से खिलकर धूप निकल रही थी। इसके बावजूद तापमान में गिरावट धीरे-धीरे जारी थी। रविवार को दिन में ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में एकाएक गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।
तापमान में अचानक आई गिरावट से लोगों की कंपकंपी छूट गई। अभी तक लोगों को गर्म कपड़े निकालने की जरूरत नहीं पड़ी थी। रविवार को लोगों को गर्म कपड़े निकालने की जरूरत पड़ गई। दोपहर बाद आसमान में बादल फिर घिर आए हैं। इससे रात तक एक बार फिर हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें