फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने तलब किए नव चयनित आशा बहुओं के दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
===================
सीएमओ ने तलब किए नव चयनित आशा बहुओं के दस्तावेज
क्रासर.......
प्रशिक्षित आशाओं को प्रमाण पत्र देने पर लगाई रोक
आशा बहू के पद पर युवतियों के चयन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी सीएचसी प्रशासन द्वारा आशा बहू के पद पर दो युवतियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाने का मामला उजागर होने से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने मामले को संज्ञान में लेकर सीएचसी अधीक्षकों से नवचयनित आशा बहुओं के दस्तावेज तलब किए हैं। हालांकि एसीएमओ डॉ.बलबीर सिंह युवतियों के चयन को जहां सही बता रहे हैं। वहीं एसीएमओ डॉ. मातादीन उसे गलत बता रहे हैँ।
मोहम्मदी सीएचसी के जिम्मेदारों द्वारा आशा बहू के पद पर दो युवतियों के चयन किए जाने का मामला अमर उजाला ने बुधवार के अंक में आशा चयन को लेकर मचा घमासान, सीएमओ साहब बन रहे अंजान शीर्षक से प्रकाशित किया था। हालांकि इसके बावजूद अधिकारी युवतियों को प्रशिक्षण दिलवाते रहे। मामला तूल पकड़ता देख सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया जिस पर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी नवीन आशाओं को प्रमाण पत्र देने पर रोक लगाते हुए सीएचसी अधीक्षकों से उनके दस्तावेज, जिसमें विवाह प्रमाण पत्र, प्रधान द्वारा संस्तुति पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का अंकपत्र और प्रमाण तलब किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
वर्जन
आशा बहू के पद पर युवतियों के चयन करने का मामला उजागर हुआ है। हालांकि नवीन आशाओं के एक बैच को प्रशिक्षण दिलवाया जा चुका है। इनको प्रमाणपत्र देने पर रोक लगाते हुए इनके दस्तावेज अधीक्षकों से मांगे हैं जिससे उनका सत्यापन किया हो सके।
डॉ.मनोज अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें