फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने हरदुआ फार्म में जमाया डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदुआ फार्म में गुलदार ने जमाया डेरा
डर से स्कूल नहीं जा रहे हैं बच्चे

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे हरदुआ फार्म में जंगल से निकले एक गुलदार ने अपना डेरा जमा लिया है। एक हफ्ते से आबादी के निकट गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत हैं।
ग्राम पंचायत हरदुआ के प्रधान राम किशुन ने बताया कि एक सप्ताह पहले जंगल से निकला एक गुलदार आबादी के निकट पहुंच गया। जहां उसने कमलेश के पालतू कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार कुत्ते को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। इस घटना के बाद से गुलदार गन्ने के खेत में छिपकर बैठ गया। इसके बाद से गुलदार हर रोज शिकार की तलाश में आबादी के पास तक पहुंच रहा है। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार फिर गन्ने के खेत में छिप जाता है। आठ दिन से गुलदार ने जंगल की ओर रुख नहीं किया है। ग्रामीणों को बच्चों और पालतू पशुओं पर गुलदार के हमले का डर सताने से उनकी रातें आखों में कट रहीं हैं। इसके अलावा उनकी खेती चौपट हो रही है और बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग के जिम्मेदारों से गुलदार को जंगल में खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदुआ फार्म आबादी के निकट गुलदार की मौजूदगी की सूचना मिली है। ग्रामीणों से अपील है कि वे सतर्क रहें। वनकर्मियों को गुलदार की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। - प्रखर मिश्र, ट्रेनी (आईएफएस), प्रभारी रेंजर, मैलानी रेंज, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें