फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के लिए टली रोडवेज की चक्का जाम हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह के लिए टली रोडवेज की हड़ताल
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनियन ने दस जुलाई से चक्का जाम का किया था ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिए जाने, मृतकों के आश्रितों की नियुक्ति करने, संविदा चालक-परिचालकों को प्रतिमाह बढ़ी दर पर धनराशि का पेमेंट करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की नौ जुलाई की मध्य रात से प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल रविवार को प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला एवं प्रबंध निदेशक पी गुरू प्रसाद से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित हो गई।
रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग के यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने नौ जुलाई की रात से और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चार जुलाई की रात से चक्का जाम हड़ताल का ऐलान किया था। आलाधिकारियों के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल स्थगित हो गई थी, लेकिन यूपी रोडवेज इंप्लाइल यूनियन की हड़ताल ने अधिकारियों की नींद हराम कर रखी थी। रविवार को सकारात्मक जवाब मिलने पर यूनियन के प्रांतीय नेतृत्व ने नौ जुलाई की रात से होने वाली हड़ताल भी स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
वर्जन
प्रांतीय नेतृत्व ने प्रमुख सचिव से मांगों पर सकारात्मक जवाब मिलने पर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिससे नौ जुलाई की रात से होने वाली एक दिवसीय चक्का जाम हड़ताल नहीं की जाएगी।।
-राघवेंद्र प्रताप सिंह, शाखाध्यक्ष लखीमपुर डिपो, यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें