फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार पहुंचाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन

शासन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का रूट चार्ट मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
महिला एवं बाल विकास विभाग अब आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सीधे पोषाहार पहुंचाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए शासन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का रूट चार्ट मांगा है। इससे पहले ब्लॉक स्तरीय परियोजना कार्यालय से वितरण कराया जाता था।
विज्ञापन

जनपद में 3503 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिन पर जनवरी से पोषाहार नहीं पहुंचा है। इससे यह केन्द्र लगभग बंद हो चुके हैं, क्योंकि पोषाहार का वितरण न होने से बच्चों ने आना बंद कर दिया है। इसके अलावा हौसला पोषण और हाट कुक्ड जैसी अन्य योजनाएं पहले से बंद हैं। वहीं शासन इन केन्द्रों पर सीधे पोषाहार की सप्लाई पहुंचाने की तैयारी में जुटा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शीतला प्रसाद यादव ने बताया कि कुछ महीनों से पोषाहार की आपूर्ति न होने से बच्चों को पोषाहार का वितरण बंद है। हालांकि शबरी संकल्प योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों से कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की फीडिंग कराई जा रही है। शासन जल्द ही केन्द्रों पर सीधे पोषाहार की सप्लाई कराएगा, जिसके लिए रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें