फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को वापस किए जाएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
03 एलकेएच13 (पीडीएफ जरूर लगा दें)
विज्ञापन


लीड
आर्य कन्या महाविद्यालय
लौटाएगा छात्राओं का पैसा
प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली का मामला
- प्रबंधक ने कहा, किसी ने कोई धनराशि अतिरिक्त दी है तो वापस ले ले
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शहर के भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रवेश पत्र देने के बदले 150 रुपये से पचास रुपये तक वसूलने के मामले में प्रबंधन तंत्र बैकफुट पर आ गया है। प्रबंधक आरआर पांडेय ने कहा है कि गुरुवार को प्रवेश पत्र लेने वाली छात्राओं को सूचित कर दिया गया है कि यदि किसी ने कोई धनराशि दी है तो वह वापस ले ले।
अमर उजाला ने दो मार्च को पेज सात पर ‘आर्यकन्या महाविद्यालय में प्रवेश पत्र के नाम पर हो रही वसूली’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। तब प्रबंधक ने डाउनलोडिंग में आने वाले खर्च का हवाला देते हुए व्यवस्था चलाने के लिए ऐसा किए जाने की दलील दी थी। वहीं प्राचार्य ने छात्राओं से पैसे लिए जाने की बात से अनभिज्ञता जताई थी। इसके बाद शनिवार को प्रबंधक आरआर पांडेय ने प्रेसनोट जारी कर कहा है कि महाविद्यालय में कोई वसूली नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है तो उसके लिए खेद है। साथ ही उन्होंने बताया है कि संबंधित छात्राओं को सूचित किया गया है कि जो धनराशि कर्मचारी को दी है, उसे वापस ले लें। उन्होंने इस मामले में जांच कराकर दोषी कर्मचारी को दंडित करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें