फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ में अध्यक्ष अनिल और इबरान बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड--------
विज्ञापन


17 एलकेएच650

बिजुआ सहकारी संघ में अध्यक्ष
अनिल और इबरान बने उपाध्यक्ष
भाजपा नेता अचल एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र ने कराया सर्व सम्मत से चुनाव
विधायक अरविंद गिरि ने सभी पक्षों को आपसी सहमति करने का दिया था सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
बिजुआ।
सहकारी संघ बिजुआ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अनिल मिश्रा मुन्ने अध्यक्ष और इबरान अंसारी उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा समिति से जाने वाले सभी डेलीगेशन भी निर्विरोध चुने गए। चुनाव में विधायक अरविंद गिरि ने चुने गए डायरेक्टरों से सर्वसम्मत से चुनाव कर निर्विरोध निर्वाचन करने का सुझाव दिया था। इसी को लेकर बिजुआ में किसी पद पर चुनाव नही हुआ।
विज्ञापन

सहकारी संघ चुनाव से ठीक एक दिन पहले भाजपा नेता पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन अचल मिश्रा के फार्म हाउस पर हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला बब्लू की मध्यस्थता से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए अनिल और इबरान का नाम तय हो गया था। शनिवार को चुनाव सिर्फ कागजी खानापूरी ही था। अध्यक्ष पद पर देवरिया निवासी अनिल मिश्रा मुन्ने व उपाध्यक्ष पद पर गदियाना निवासी इबरान के एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन हो गया। वहीं, डेलीगेशन में जिला सहकारी बैक में अचल मिश्रा पाले उनकी पत्नी रूपम मिश्रा, शैलकुमारी, रामलखन एवं जिला सहकारी फेडरेशन लखीमपुर में सलमा अंसारी, अब्दुल सलीम खान, रश्मि देवी, शिव कुमार एवं क्रय विक्रय समिति गोला में राहुल नयन, सटल्लू राम, अनिल कुुमार, अमन इशरत, उपभोक्ता भंडार में जेबा परवीन, भगौती प्रसाद, यूसुफ, वृतिक क्षेत्र से वीरेंद्र कुमार शुक्ला समेत कई डेलीगेशन भी निर्विरोध चुने गए। हालांकि, चुनाव में कई बार काफी नोकझोक की नौबत भी आ गई थी, जब एक डेलीगेशन पद पर दाखिल हुए पर्चे में प्रस्तावक ने अपने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें